Guwahati News: बीजेपी की महिला नेता ने की आत्महत्या, पार्टी के नेता के साथ निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद उठाया ये कदम

गुवाहाटी:असम में बीजेपी की एक महिला नेता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेत्री की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। वहीं मामले की जांच में लगी पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई अतरंगी तस्वीरें लीक होने के संबंध में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, घटना शुक्रवार रात गुवाहाटी के बामुनिमैदाम इलाके की है, जहां एक बीजेपी की महिला नेता ने आत्महत्या कर ली। ऐसा कहा जा रहा है कि नेत्री की पार्टी के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, और उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद महिला नेता ने आत्महत्या जैसी खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका की पहचान राज्य बीजेपी की प्रमुख सदस्य इंद्राणी तहबिलदार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष का पद संभाला था और वह किसान मोर्चा में भी थीं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में खबर सामने आ रही है कि वह एक अन्य बीजेपी नेता के साथ संबंध में थीं, जो उनके घर किरायेदार के रूप में रहता था। बाद में उन दोनों की निजी तस्वीरें वायरल हो गई जिसके बाद महिला ने खुद को खत्म कर लिया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर मध्य गुवाहाटी के डीसीपी दीपक चौधरी ने कहाकि अब तक हमें किसी अन्य व्यक्ति के साथ मृतका की अतरंगीतस्वीरें लीक होने के संबंध में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *