Haryana Deependra Hooda: कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश की मनोहर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। सांसद का कहना है कि सरकार ने नूंह हिंसा को सोच समझकर कराया है। प्रत्येक साल बृज मंडल यात्रा के दौरान के कई हजार पुलिस कर्मी तैनात होते थे। इस बार सुरक्षा होम गार्डों के हवाले कर दी गई।
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई- हुड्डा
शनिवार को कांग्रेस सांसद नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया। कहा कि इस समय प्रदेश बेरोजगारी से जूझ रहा है। इससे पहले बेरोजगारी का आलम कभी नहीं रहा। महंगाई चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
बेरोजगारों की फौज तैयार- हुड्डा
सांसद ने कहा कि 20अगस्त को हिसार में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में रिकॉर्ड तोड़ जनता पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। आज प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। प्रदेश में बेटियां अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश के सभी लोग सरकार के नीतियों से तंग आ चुके हैं। आज लोगों के हाथों में सरकार ने कागजात थमाकर प्रदेश के विकास का पहिया रोक दिया गया है।
वहीं, प्रदेश में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है। कांग्रेस की सरकार बनते ही रिकार्ड तोड़ नौकरियों देकर प्रदेश से बेरोजगारी खत्म करने का काम किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की सहयोगी जेजेपी पार्टी ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा करके सत्ता हासिल करने का काम किया। आने वाले समय में प्रदेश की जनता उन्हें वोट की चोट से सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।