शुभम रावत-
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजरविदास मंदिर की नींव रखी। इस मंदिर को 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा किमैं काशी का सांसद हूं इसलिए ये मेरे लिए दोहरी खुशी का अवसर है।
पीएम मोदी रखी रविदास मंदिर की नींव
पीएम मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास को समर्पित 100 करोड़ रुपये के मंदिर का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंनेकई सौ करोड़ रुपये के अन्य प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा किपूज्य संत रविदास जी के आशिर्वाद से मैं विश्वास से कहता हूं कि आज मैंने शिलान्यास किया और एक-डेढ साल बाद जब मंदिर बन जाएगा तो लोकार्पण के लिए भी मैं जरूर आऊंगा।
काशी का सांसद हूं इसलिए दोहरी खुशी
पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास जी मुझे यहां आने का मौका देने ही वाले हैं। मुझे बनारस में संत रविदास जी की जन्मस्थली पर जाने का कई बार सौभाग्य मिला है और आज मैं यहां आप सबके सानिध्य में हूं।पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं इसलिए ये मेरे लिए दोहरी खुशी का अवसर है।उन्होंने आगे कहा कि सागर की धरती, संतों का सानिध्य, संत रविदास का आशिर्वाद और हर कोने से इतनी बड़ी संख्या में आशिर्वाद देने आए।
देश की इसी साझी संस्कृति को और समृद्ध करने के लिए आज यहां संत रविदास स्मारक एवं कला संग्रहालय की नींव पड़ी है। संतों की कृपा से कुछ देर पहले मुझे इस पवित्र स्मारक के भूमिपूजन का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा किसंत रविदास स्मारक एवं संग्रहालय में भव्यता भी होगी और दिव्यता भी होगी।
ये दिव्यता रविदास जी की उन शिक्षाओं से आएगी, जिन्हें आज इस स्मारक की नींव में जोड़ा गया है, गढ़ा गया है। 20 हजार से ज्यादा गांवों और 300 से ज्यादा नदियों की मिट्टी आज इस स्मारक का हिस्सा बनी है। एक मुट्ठी मिट्टी के साथ-साथ एमपी के लाखों परिवारों ने समरसता भोज के लिए एक-एक मुट्ठी अनाज भी भेजा है। इसके लिए जो 5 समरसता यात्राएं चल रही हैं, आज उनका भी सागर की धरती पर समागम हुआ है. ये यात्राएं यहां खत्म नहीं हुई हैं, बल्कि यहां से सामाजिक समरसता के एक नए युग की शुरुआत हुई है।