Weather Update: नेपाल पानी-पानी, आसमानी आफत से 40 लोगों की मौत, कई दर्जन लोग लापता

Weather Update:नेपाल में इस समय भारी बारिश और बाढ़ का दौर जारी है। मानसूनी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से राजधानी काठमांडू इस समय भयंकर बाढ़ का सामना कर रही है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 40 लोगों की मौत हो गई।

भूस्खलन से राजमार्ग बाधित

भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। भू-स्खलन से एक प्रमुख राजमार्ग बाधित हो गया। नेपाल में जून से सितंबर तक बारिश होती है। जिसकी वजह से हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं। कई लापता हो जाते हैं और इस बार भी यही हो रहा है।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि बारिश की वजह से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब तीन दर्जन लोग अभी लापता है। इसमें अधिकतक लोगों की मौतें बाढ़ और भू-स्खलन की वजह से हुई हैं।

रेस्क्यू टीमें कर रही काम

लापता लोगों के सर्च के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही है। इस समय सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना राजधानी काठमांडू कर रही है। राजधानी के आस-पास गांव पानी में डूबे हुए हैं। भूस्खलन की वजह से राजधानी के कई प्रमुख राजमार्ग और हाइवे ब्लॉक हो गए। दक्षिणी मैदानों की तरफ हालत और भी खराब है। शहरों और गांवों में पानी भरा हुआ है।

भारी बारिश की वजह से बागमती नदी उफान पर है। जिसकी वजह से राजधानी में बाढ़ आ गई। प्रशासन लगातार निचले इलाके से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज रहा है। राजधानी काठमांडू के पूर्वी तरफ सिंधौली नदी के आसपास लोगों को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *