शुभम रावत-
नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों से दिल्ली अध्यादेश विधेयक पास हो गया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी इसे मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा से बिल पास होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे जनतंत्र के खिलाफ काला कानून बताया।
जनतंत्र के खिलाफ काला कानून-अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सेवा विधेयक परलंबी बहस और विरोध के बाद यहराज्यसभा में131/102 के बहुमत से पास हुआ। सत्ता पक्ष को उम्मीद थी कि वो इस बिल के खिलाफ आवश्यक समर्थन जुटाने में कामयाब रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सकावोटिंग के बाद जब नतीजे आए तो सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष भी हैरान रह गया।राज्यसभा से बिल पास होने के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सब समझते है किइस बिल के माध्यम से कैसे आप दिल्ली के लोगों के वोट की ताकत को छीन रहे हैं।
SC के कानून का उल्लंघन नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अगस्त कोदिल्ली सेवा विधेयक को लोकसभा में पेश किया था।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित कर दिया गया था। इसके बाद कल राज्यसभा में इसे मंजूरी मिलने से पहले सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई।दिल्ली सेवा बिल पर बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सबूत देंगे कि यह विधेयक किसी भी एंगल से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं करता है। यह विधेयक दिल्ली पर मौजूदा केंद्र सरकार के अध्यादेश को बदलने का प्रयास है।
दिल्ली के लोगों के वोट की ताकत को छीन रहे
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री जी, ये काला कानून जनतंत्र के खिलाफ है, जनतंत्र को कमजोर करता है। अगर जनतंत्र कमजोर होता है तो हमारा भारत कमजोर होता है। पूरा देश समझ रहा है कि इस बिल के माध्यम से कैसे आप दिल्ली के लोगों के वोट की ताकत को छीन रहे हैं।
दिल्ली के लोगों को गुलाम और बेबस बना रहे हैं। उनकी सरकार को निरस्त कर रहे हैं। मैं आपकी जगह होता तो कभी ऐसा नहीं करता। अगर कभी देश और सत्ता में चुनना हुआ तो देश के लिए सौ सत्ता कुर्बान। सत्ता तो क्या, देश के लिए सौ बार अपने प्राण भी कुर्बान।
प्रधानमंत्री जी,
ये काला क़ानून जनतंत्र के ख़िलाफ़ है, जनतंत्र को कमज़ोर करता है। अगर जनतंत्र कमज़ोर होता है तो हमारा भारत कमज़ोर होता है।
पूरा देश समझ रहा है कि इस बिल के माध्यम से कैसे आप दिल्ली के लोगों के वोट की ताक़त को छीन रहे हैं। दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम और बेबस बना… pic.twitter.com/0hAjLfIWXc
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2023