रोहतक में CM मनोहर लाल ने कांग्रेस को घेरा सीएम मनोहर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा वहां मेरा परिवार की नीति पर काम किया जाता है
“सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, कांग्रेस में मै और मेरा परिवार की नीति पर काम किया जा रहा है। जबकी भाजपा में देश पहले और खुद और परिवार बाद में की नीति पर काम किया जाता है।
रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रोहतक पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर पद्मश्री किशन दास की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सीएम मनोहर ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बिगुल फूंका। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
77 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव को याद करते हुए कहा कि, उस साल रोहतक में जो हुआ था वह इस बार नहीं होना चाहिए। रोहतक से भी विधानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलना चाहिए। इस दौरान सीएम मनोहर लाल जिले की जनता को विकास परियोजना देने का भी वायदा किया। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को रोहतक जिले के करीब 77 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात की जाएगी।
सीएम मनोहर ने कांग्रेस पर बोला हमला
सीएम मनोहर लाल ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मै और मेरा परिवार की नीति पर काम किया जा रहा है। जबकी भाजपा में देश पहले और खुद और परिवार बाद में की नीति पर काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश पहले की नीति पर काम करने वाले लोगों का स्वागत है।
सीएम की सुरक्षा के चाक-चौबंद
सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अंबेडकर चौक से सोनीपत स्टैंड तक का रास्ता बंद करके रूट डायवर्ट किया गया। वहीं DC अजय कुमार ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीएम के कार्यक्रमके दौरान नगर निगम की परिधि में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर्स और मानवरहित उड़ने वाली अन्य वस्तुओं, एरियल कवरेज, रिमोट नियंत्रित एयरक्राफ्ट्स, उड़ने वाले कैमरे, क्वाडकोपर, हेलीकैम के प्रयोग पर पाबंदी लगाई। रोहतक के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम मनोहर लाल सोनीपत के लिए रवाना हुए।