ICC World Cup 2023: भारत आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, शहबाज सरकार ने दी मंजूरी

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारत के साथ वर्ल्ड कप में हिस्सा में लेने के लिए पाकिस्तान की टीम ने हामी भर दी है।पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि, विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भारत भेजने का फैसला किया गया है।

भारत की धरती पर इसी साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। आईसीसी ने इसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाल इस विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलेने पर पेंच फंसा हुआ था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत आने पर मुहर लगा दी है।

भारत आने के लिए पाकिस्तान को मिली मंजूरी

एशिया कप के बाद होने वाले विश्व कप की तैयारियों के बीच पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।ICC वनडे वर्ल्ड कप के लिए शहबाज सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत आने की मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, हमारा हमेशा से मानना रहा है कि खेलों को सियासत से अलग रखना चाहिये, इसलिये वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिये पाकिस्तान की टीम को भारत भेजने का फैसला किया गया है।

भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में क्रिकेट के प्रति गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। दोनों देशों के बीच हमेशा हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाता है। इस बार भी वनडे वर्ल्ड कप में फैंस को ऐसा ही महामुकाबला देखेने को मिलेगा। आईसीसी के इस बिग इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें14 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *