Ind Vs WI 2nd T20: ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुयानाप्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोनों टीमों के कप्तान शाम 7:30 बजे टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे। जिसके बाद 8 बजे से दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू होगा।

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग11-शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग11-काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *