Horoscope 5 August: मेष, मिथुन और कर्क राशि के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़िए शनिवार का पूरा राशिफल

Horoscope 5 August 2023:राशिफल के अनुसार 5 अगस्त 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी और सीनियर अधिकारी प्रसन्न होंगे। तुला राशि वाले जातक अगर कोई वाहन खरीदने की सोच रहें हैं तो अभी थोड़ा इंतजार कर लीजिए। मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको उन्नति के अच्छ अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन किसी बात को लेकर मन कुछ अशांत रह सकता है। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। घर पर धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी कमाई में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन का योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने के लिए अनुकूल दिन है।कारोबार में लंबे समय से आ रही दिक्कतें दूर होंगी। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। अन्यथा किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

शनिवार 5 अगस्त का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे। कोई मेहमान घर पधार सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही उधार के रूप में दिए गए रुपए भी वापिस मिल सकते हैं। आज के दिन आप जिसे भी अपनी अच्छी राय देंगे उसका फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo)

शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रोपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। साथ ही धन लाभ का योग बन रहा है। दिनभर उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

5 अगस्त का दिन कन्या राशि के लिए उन्नति से भरपूर रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कम्पीटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कम्पीटिशन में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज के दिन अपनी वाणी में कंट्रोल करना होगा। नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि (Libra)

शनिवार का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। जिससे घर में माहौल शांत रहेगा। कानूनी मुकदमें आज आपके पक्ष में नहीं हो सकते हैं, इसलिए आज कोई समझौता करने से बचें और यदि इसे टाला नहीं जा सकता है, तो पत्र और कागजी कार्यवाही के समय उसे बहुत ध्यान से पढ़ें। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शनिवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए ठीकठाक रहने वाला है।परिवार और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आपके भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। युवा आज आपको अपने आदर्श के रूप में देख सकते हैं। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के निजी और व्यावसायिक जीवन को मजबूती मिलेगी। बड़ों से शुभ समाचार मिलने वाला है, जो आपके व्यावसायिक जीवन में कुछ बदलाव का संकेत दे रहा है। आप या तो अपनी नौकरी की जगह बदल लेंगे या उच्च पद पा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं जबकि वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जतकों के लिए अब समय आ गया है कि आप अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लें। आज आप ऐसे माहौल में रहना पसंद करेंगे जहां आपको ख़ुशी मिल सके। स्वास्थ्य के लिहाज से स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। कोई नया प्रोजेक्ट लिखने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिससे आपका अस्थायी रूप से सुधार होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिहज से व्यस्त रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं जिसके चलते अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी या रिश्ते में बदलाव की संभावना के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

शनिवार का दिन मीन राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास पर असर डाल सकता है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। अपने जीवन में होने वाले बदलावों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनाएं, क्योंकि आने वाले भविष्य में आपको इसके लाभकारी परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपका निजी में मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *