शुभम रावत-
नई दिल्ली:फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेरोधाZerodha के को-फाउंडर निखिल कामत ने शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि शेयर बाजार में गिरावट आने से परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है।
शेयर मार्केट में गिरावट से ना हो निराश
शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। कभी कुछ कंपनी के शेयर अचानक से ऊपर जाते है तो कभी धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। इस उतार-चढ़ाव में कभी निवेशकों को फायदा होता है तो कभी नुकसान। अक्सर जब नुकसान होता है तो हम निराश होकर अपने शेयर कंपनी से निकाल लेते हैं। ऐसे में बिजनेस एक्सपर्ट निखिल कामत ने निवेशकों को निराश ना होने की सहाल दी है।
निखिल कामत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक एनालिसिस शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि,2 अगस्त की गिरावट से निवेशकों को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। कामत नेबुल मार्केट के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
कामत ने बताया कि बेयर्स में बुल के मुकाबले ज्यादा नाटकीयता होती है।आम तौर पर बुल मार्केट की अवधि 1 साल 10 महीना रहती है। बेयर मार्केट की अवधि बुल मार्केट के मुकाबले कम रहती है और अक्सर इसका दौर 6 महीने में खत्म हो जाता है। सबसे छोटी अवधि वाला बुल मार्केट सिर्फ 50 दिन चलता है। बता देंहाल के 4 बुल रन की अवधि 3 साल से भी ज्यादा रही।
बुरे वक्त में ना छोड़े उम्मीद
बिजनेस एनालिटिक्स कामतका कहना है किअगर यह बुल रन सामान्य से ज्यादा लंबा चला है और उतार-चढ़ाव काफी कम रहा है, तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूत है। उन्होंने कहा कि हर चीज का साइकल है। पिछले 19 साल में यही अनुभव मिला है।बुरे वक्त में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और अच्छे वक्त में ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने पर फोकस करना चाहिए।