Horoscope 4 August: सिंह राशि समेत इन 6 राशियों पर बरसेगा धन,इन राशियों के बिगड़ेंगे काम, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 4 August 2023:राशिफल के अनुसार शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सा परेशानी भरा रहने वाला है। सिंह राशि वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक स्थिति से बहुत मजबूत रहेगा। सिंह राशि के अलावा 4 अगस्त शुक्रवार का दिन 6 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा राशियों के जातकों के लिए 4 अगस्त का दिन कोई खास नहीं रहेगा। आपको बताते हैं कि पूरा राशिफल।

मेष (Aries)

4 अगस्त शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार में थोड़ी नम्रता रखने की जरूरत है। खासकर अपने से जूनियर के साथ अच्छा बर्ताव रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा।

वृष (Taurus)

वृष राशि के जातकों की साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ कोई बढ़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार को लेकर योजना बनाना लाभदायक हो सकता है। आज भाग्य का साथ मिलने से पुराने रुके हुए काफी काम पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को संयम बनाए रखने की जरूरत है। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कर्क (Cancer)

शुक्रवार के दिन कर्क के राशि के जातकों को दूसरों के साथ समन्वय बनाकर रखने की जरूरत है। अहंकार की भावना से खुद को दूर रखें, वरना किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को कुछ देर इंतजार करना चाहिए। बेहतर होगा जल्दबाजी में कोई गलत कदम न उठाए। अच्छा होगा कि पुरानी नौकरी में ही कुछ और समय बिताया जाए। कारोबार से जुड़े लोगों को किसी विषय पर बाहरी लोगों से सलाह लेने में परहेज करना चाहिए।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भरपूर आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लेकिन नेगेटिव विचारों से खुद को बचाने की जरूरत है। आज के दिन संतान सुख में बढ़ोतरी का योग है। साथ ही परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों से जुड़े मामलों को लेकर अच्छा रहने वाला है। डूबे हुए पैसे वापिस मिल सकते हैं। छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मानसिक दबाव में कमी आएगी। आज यात्रा पर जाने का योग है। एक दोस्त की मदद से बहन की शादी में आ रही दिक्कत दूर होगी। आज कोई नई गाड़ी खरीदनी के लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपका कुछ समय पहले कोई खोई हुई प्रिय वस्तु अचानक से मिल सकती है। आज आप शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं जो आपके लिए लाभ दायक भी सिद्ध होगा। स्टूडेंटस के लिए आज का दिन आपके आगे बढ़ने में सहायक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा खर्चे वाला रहेगा। इसके साथ ही विचारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन मन शांत रहेगा। आज आपको आपकी कोई मित्र भेंट में कपड़े दे सकता है। धन में खर्ज के साथ ही आय का साधन भी अच्छा बना रहेगा। इसके साथ ही आपके कंधों पर जिमेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय के नए-नए साधन बढ़ाने वाला है। आज के दिन आपके रास्ते में आने वाली कोई भी बाधा आपको नहीं रोक सकती है। सभी काम में आने वाली रूकावटें आज आपसे दूर रहने वाली हैं। इसके साथ ही आद आपको कार्य शेत्र में कोई नया पद मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर परिवार और मित्रों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

शुक्रवार 4 अगस्त का दिन मकर राशि वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। इसके साथ ही किसी मित्र की सहायता से नौकरी के प्रबल योग बन रहे। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें। आज के दिन सेहत में काफी कमजोरी मेहसूस होगी। आपको परेशान देखकर घर का माहौल भी थोड़ा मायूस रह सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में स्थान बदल सकता है। इसके साथ ही आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार का पूजा कार्य में मन लगेगा। जिससे घर का माहोल शांत रहेगा। ख्रर्चों में कमी करें खर्च बड़ता दिख रहा है। जीवनसाथी को स्वास्थय विकार से परेशान रहेगा। माता-पिता की ओर से पूरा सह्योग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसा बिमारी के चलते अस्पताल के चकर भी लगाने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव बना रहेगा। जिसके चलते आपको मानसिक तनाव हो सकता है। लेकिन आप अपना सारा काम समय से पहले ही खत्म कर देंगे आपके कार्य को देख अधिकारी खुश रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *