Nuh Violence: नूंह हिंसा में 176 लोग गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे 2300 भड़काऊ वीडियो

शुभम रावत

नूंह:नूंह में लगी हिंसा की आग पूरे हरियाणा में फैल चुकी है।सोहना, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस मामले में अब तक 176 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सोमवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच जमकर हिंसा हुई। दो समुदयों के बीच जमकर ईट-पत्थर चले। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा की चपेट में आने से अब तक 7 लोगो की मौत हो चुकी है।राज्य में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। वहीं हरियाणा की मनोहर सरकार ने पुलिस-प्रशासन पर बड़ा एक्शन लिया है।

नूंह के एसपी का ट्रांसफर

नूंह हिंसा के आरोपियों पर पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है। अब तक प्रदेश के 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं 176 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए नूंह के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया है। वरुण सिंगला शोभायात्रा से पहले छुट्टी पर चले गए थे। अब उनकी जगह नरेंद्र बिजारनिया नए एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर हुई है। अब तक2300 वीडियो की पहचान की जा चुकी है।पुलिस का मानना है कि इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने में अहम भूमिका है।पुलिस ने धारा-153, 153ए, 295ए, 298, 504, 109 और 292 के तहत एफआईआर की दर्ज की है।

गौरतबल है कि 31 जुलाई को प्रदेशकेनूंहमेंविश्वहिंदूपरिषदकीब्रजमंडलयात्राकेदौरानहिंसाहोगई,जिसकीआगअबतकजलरहीहै।इसहिंसामेंदोहोमगार्डसमेत7कीमौतहोगई, जबकिकईपुलिसकर्मीघायलहो गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *