Haryana Violence: हरियाणा में (CET) परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हिंसा प्रभावित जिलों में 3 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएगी। दोपहर 1 बजे लेकर शाम 4 बजे तक इंटरनेट चालू रहेगा। प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को 32 हजार पदों पर (CET) परीक्षा का स्क्रीनिंग टेस्ट होना है।
3 घंटों के लिए बहाल होगा इंटरनेट
परीक्षा को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। शिकायत के बाद सरकार ने इंटरनेट सेवा को 3 घंटों के लिए बहाल करने का फैसला लिया है। जिससे अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो।
एडीजीपी-सीआईडी की अनुशंसा पर (CET) स्क्रीनिंग टेस्ट (ग्रुप C) के उम्मीदवारों के लिए 3 अगस्त को नूंह, फरीदाबाद, पलवल और अन्य जिलों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ढील दी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं केवल 3 घंटे की अवधि के लिए ही बहाल की जाएंगी।
नूंह जिले से शुरू हुई थी हिंसा
गौरतलब है कि प्रदेश के नूंह जिले में सोमवार को दो समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद हिंसा से कई जिले प्रभावित हुए। नूंह में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 41 एफआईआर दर्ज हुई। केन्द्र समेत हिंसा रोकने के लिए 30 कंपनियां तैनात की गई है।
सरकार की ओर से नूंह समेत अन्य हिंसा प्रभावित जिलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। देश शाम तक इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। दर्ज एफआईआर की जांच एसआईटी की टीम करेगी।