Nuh Violence: सोशल मीडिया की गतिविधियों पर जांच के लिए 3 सदस्यीयटीम गठित, गृह मंत्री ने विपक्षी दलों से की ये अपील

नूंह: हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसाथमने का नाम नहीं ले रही है। नूंह, गुरुग्राम समेत अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, वहीं कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। वहीं मामले में अब आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा 3 सोशल मीडिया की गतिविधियों पर जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि मैंने 3 सदस्य कमेटी का गठन किया है जो 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक की सोशल मीडिया की गतिविधियों पर जांच करेगी और यह देखेगी कि इस बीच किन-किन लोगों ने सोशल मीडिया पर संदेश डाले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हमने नूंह के सभी थानों में एक-एक आईपीएस अधिकारी तैनात किया है। अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 90 लोगों को डिटेन किया गया है। चूंकि पुलिस विभाग कई तरीकों से सबूत इकट्ठा कर रही है जिसके कारण अभी तक 40 एफआईआर दर्ज की गई है।

विपक्षी दलों से विज ने की शांति की अपिल

बता दें कि हरियाणा में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार हरियाणा सरकार पर निशाना साध रही है। ऐसे में विपक्षी पार्टियों के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। यह प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल करने का समय है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाने में सरकार की मदद करें। राजनीति बाद में भी की जा सकती है। मैं खुद भी विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब दूंगा, लेकिन फिलहाल ये उसका सही समय नहीं है।

गौरतलब है कि सोमवार को नूंह जिले में हिंदू संगठनों की तरफ से निकाली गई यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी हुई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करके उसे आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 6की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *