Sidhu Moosewala Hatyakand: भारत लाया गया मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई, सुरक्षा एजेंसियों ने अजरबैजान में दबोचा

Sidhu Moosewala Hatyakand:पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई को भारत लाया गया है। सचिन बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। वह मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। अजरबैजान में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया था।

अजरबैजान में हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा उसे अजरबैजान के बाकू शहर से भारत लाया गया।मशहूर पंजाबी सिंगर मूसेवाला को पिछले साल 29 मई को कई गोलियां मारी गई थी, जिसमें उनकी जान चली गई थी। इस हत्याकांड की स्क्रीप्ट लिखने वाला मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई है। सोशल मीडिया पर सचिन बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

गोल्डी बरार फरार

सिद्धू हत्याकांड का एक और आरोपी गोल्डी बरार अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक अहम सदस्य है और ये फिरौती वसूलने का भी काम किया करता था। कुछ समय पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस ने खुद कबूल किया था मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग गोल्डी बरार ने की थी। इसके अलावा उसने बताया था कि उसे हत्या की जानकारी थी मगर वो प्लानिंग में शामिल नहीं था।

अमित शाह ने की कोशिश

बता दे कि, सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाने की कोशिशों में खुद गृह मंत्री अमित शाह निजी तौर पर शामिल रहे। गृह मंत्री शाह के इन्वॉल्वमेंट के चलते ही सचिन बिश्नोई को भारत जल्द लाया जा सका। अब गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोर्ट में सचिन के खिलाफ तेजी से मामला चलाया जाए और उसे सजा दिलाई जाए।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करीब 5-6 लोगों ने उस समय किया था जब वो अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में मानसा जिले में उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें कई गोलियां लगी और मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *