शुभम रावत-
नूंह:सोमवार को हरियाणा के नूंह में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा मेवात के बाद सोहना और गुरुग्राम तक फैली चुकी है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसी भी तरह की आपातकाल स्थति से निपटने के लिएRAF की 20 कंपनियां को बुलाया गया है।गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है। इन जगहो पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।इंटरनेट पर भी तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है।
नूंह में हिंदू संगठनों की तरफ से निकाली गई यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी हुई।कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करके उसे आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
मोनू मानेसर के वीडियो पर बवाल
राजस्थान के जुनैद नसीर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर ने एकवीडियो जारी कर मेवात आने की बात कही थी। इस वीडियो में उसने कहा था कि वोनूंह जिले में भगवा यात्रामें शामिल होगा। मोनू मानसेर के इस वीडियो का पिछले काफी समय से विरोध किया जा रहा था।जैसे ही भगवा यात्रा मेवात के नल्हड महादेव मंदिर से आते हुए नूंह झंडा पार्क पर पहुंची तो दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई।
सीएम मनोहर ने की शांति की अपील
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सीएम ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।