Surya Gochar 2023: 17अगस्त को स्वराशी सिंह में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

नई दिल्लीःसूर्य देवता को ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार जिस जातक की कुंडली में सूर्य उच्च स्थिति में होते हैं, उनको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रहीं समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

अगस्त महीने की 17तारीख को सूर्य देव स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषचार्यों का कहना है कि इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ेगा। सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सूर्य गोचर से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। साथ ही इन लोगों की पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि में लंबे समय से रुके हुए कार्यों से भी इन्हें छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।

कर्क राशि

सूर्य के गोचर होने का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान कर्क राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हालांकि, इस दौरान इन लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे काम बिगड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान सिंह राशि के जातकों द्वारा की गई मदद से भी उन्हें लाभ प्राप्त होगा।

(डिसक्लेमर- ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी जानकारियों की हम पुष्टि नहीं करते। यह पूर्वानुमान पर आधारित है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *