Muharram 2023: दिल्ली में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव, मौके पर भारी फोर्स तैनात

Muharram 2023:शनिवार को दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान पुलिस के ऊपर पथराव किया गया। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाले जाने वक्त ये पथराव जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने किया है। जुलूस में शामिल लोग ताजिया को सूरजमल स्टेडियम के अंदर ले जाना चाहते थे, लेकिन स्टेडियम का गेट बंद था।

बसों के टूटे शीशे

पुलिस जुलूस में शामिल लोगों को अंदर जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा किए गए पथराव से बसों के शीशे टूटे गए। सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी के दौरान लोग सड़क पर भागते हुए दिखाई दिए। हंगामे के चलते इलाके की सभी मार्केट को बंद करा दिया गया।

मौके पर भारी फोर्स तैनात

वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पथराव की घटना के कुछ घंटों बाद हालात सामान्य हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को ताजिया का जुलूस निकल रहा था। इस जुलूस में करीब 8 से 10 हजार लोग शामिल हुए थे।

डीसीपी ने आगे बताया कि ताजिया का जो जुलूस निकलना था। उसका रूट पहले से ही तय किया गया था लेकिन बाद में जुलूस में शामिल लोग ताजिया को स्टेडियम के अंदर ले जाना चाहते थे। इसे जब पुलिस वालों ने मना किया तो उन्होंने फोर्स पर ही पथराव कर दिया। गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जुलूस में पत्थरबाजी कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *