संदीप सिंह के खिलाफ SIT को मिले सबूत, महिला कोच से चैट और कॉल डिटेल आई सामने

शुभम रावत-

चंडीगढ़: जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में बीजेपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एस.आई.टी.के हाथ अहम सबूत लगे हैं।स्पेशल इंवेस्टिगेशनट टीम को मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ मामले में चैट और कॉल डिटेल जैसे अहम सबूत मिले हैं।

संदीप सिंह का डिलीट डाटा रिकवर

पुलिस कोजूनियर महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल भी मिल चुकी है। साथ हीसेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) ने जूनियर महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह के मोबाइल से डिलीट डाटा भी रिकवर कर लिया है।पुलिस डिलीट डाटा और कॉल डिटेल को एनालाइज कर रही है।

मंत्री के खिलाफ चार्जशीट होगी दायर

पुलिस अब इन सबूतों के आधार पर जल्द ही अदालत में मंत्री के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी 7-10 दिन में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता देंएस.आई.टी. को मामले की जांच करते हुए 7 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

क्या है पूरा मामला

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और बीजेपी सरकार में मंत्री संदीर सिंह के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगा था।26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का खुलासा किया था। इसके अगले दिन27 दिसंबर को संदीप सिंह के समर्थन में खेल विभाग की डिप्टी डायरैक्टर कविता आई।28 दिसंबर को मंत्री संदीप सिंह विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इसके अगले दिन29 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी।

इस मामले के बाद हरियाणा ने जांच के लिए 3 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की। 29-30 दिसंबर को पुलिस ने मंत्री के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू किए। इसके बादमंत्री संदीप सिंह के खिलाफ धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *