Haryana: हरियाणा के जींद जिले में सफीदों से विधायक रह चुके कलीराम पटवारी की बेटी की आग में झुलसने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। मृतका के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
आग में झुलसने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी गांव ढाठरथ में जोगेंद्र के साथ विवाहित है और वह वीरवार को सुबह साढ़े पांच बजे चाय बनाने के लिए रसोई घर में पहुंची और गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की लेकिन यह नहीं जला। इस पर वह बाहर चली गई और सिलेंडर खुला ही रह गया।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
कुछ देर के बाद जब वह दोबारा से रसोई में पहुंची और गैस जलाने की कोशिश की तो एक दम से आग भडक़ गई और पिंकी इसकी चपेट में आ गई। आग में झुलसने के बाद उसे जींद के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
लेकिन पिंकी की रास्ते में ही मौत हो गई। पिंकी के शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पिंकी अपने पीछे पति, दो बच्चों को छोड़ गई है। पिंकी सफीदो के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।