BCECE DCECE Result 2023: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board)ने DCECE (डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा)परीक्षा 2023का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल (मैट्रिक और इंटरमीडिएट) के लिए DCECEपरीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।

अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2023, यहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद यहां संबंधित क्षेत्रों के रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे। अब आप अपना परिणाम देख सकते हैं और भविष्य के लिए बीसीईसीईबी डीसीईसीई परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि DCECE परीक्षा 2023 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट आज घोषित किया गया है। अब जिन लोगों ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2023 पास कर ली है, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए जो भी विवरण होगा वो वेबसाइट पर उचित समय पर अधिसूचित किया जाएगा। काउंसलिंग अधिसूचना पर नजर रखने के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *