Bawaal: फिल्म ‘बवाल’को जापानी भाषा में रिलीज करने का आया रिक्वेस्ट, ये है बड़ी वजह

मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर स्टार आगामी फिल्म बवालचर्चाओं में है। इस फिल्म की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी हैजिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। द्वितीय विश्व युद्ध का असर जापान सहित दुनिया के अन्य कई देशों पर पड़ा था। ऐसे में इस फिल्म के लिए जापानी प्रशंसक बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म बवालको देखने में अपनी सहूलियत के लिए जापानी प्रशंसकों ने फिल्म निर्माता से इसे जापानी भाषा में रिलीज करने का अनुरोध किया है।

दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित फिल्म बवालके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवालफिल्म के जापानी फैंस ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से इसे जापानी भाषा में रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है। चूंकि द्वितीय विश्व युद्ध में जापान बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ था। ऐसे में जापानी फैंस का कहना है कि अगर इस फिल्म को जापानी भाषा में रिलीज किया जाए तो जापानी फैंस इसे आसानी से देख और समझ पाएंगे।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक,जापानी दर्शकों ने इस फिल्म को उनकी स्थानीय भाषा में डब करने में रुचि व्यक्त की है। क्योंकि इसकी कहानी का संबंध द्वितीय विश्व युद्ध से है। फिल्म से जापानी दर्शकों का जुड़ने का सबसे बड़ी कड़ी यही है। हालांकि अभी फिल्म बवाल को जापानी भाषा में रिलीज करने को लेकर फिल्म निर्माता के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि फिल्म बवाल की कहानी एक शिक्षक की प्रेम कहानी पर निर्धारित है। एक ऐसे शिक्षक जो कि इतिहास तो पढ़ाता है, लेकिन वह छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है। शिक्षक का गलत इतिहास पढ़ाना ही बवाल का कारण बन जाता है। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *