भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सोनिया और राहुल गांधी थे सवार, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली
बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेंगलुरु लौट रहे थे। अचानक विमान में तकनीकी खराब आ गई और बाद में पॉयलट ने विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कर दिया।
बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की एक महाबैठक आयोजित हुई। जिसमें 26 सियासी दलों ने शिरकत की। बैठक का नेतृत्व कांग्रेस की ओर से किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेंगलुरु लौट रहे थे। अचानक विमान में तकनीकी खराब आ गई और बाद में पॉयलट ने विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कर दिया।
भोपाल एयरपोर्ट पर रूके दोनों नेता
भोपाल में इस समय मौसम काफी खराब बताया जा रहा है और दोनों नेता भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फ्लाइट रात साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। जिसके बाद दोनों नेता दिल्ली लौट सकेंगे।
बेंगलुरु में हुई बैठक
आज मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्ष की बड़ी बैठक हुई। जिसमें कि नए गठबंधन को नाम दिया गया है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमने एक सवाल खुद से पूछा कि ये लड़ाई आखिर है किस के बीच में। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई BJP की विचारधारा के खिलाफ है। ये के बीच की लड़ाई है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई तानाशाही के खिलाफ हैं। हम लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा के लिए एक मंच पर साथ आए हैं। देश में सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सामाजिक न्याय के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समय देश में बेरोजगारी फैल रही है और देश का पैसा कुछ गिने चुने लोगों के हाथों में दिया जा रहा है।