Tamilnadu: शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के घर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई कार्रवाई

Tamilnadu Money Laundering Case:तमिलनाडु केउच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके बेटे गौतम सिगमनी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। शिक्षा मंत्री के चेन्नई और विल्लुपरम के ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

तिरुकोयीलूर सीट से विधायक है शिक्षा मंत्री

डीएमके ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री की उम्र 72वर्ष है जबकि बेटे की उम्र 49वर्ष है। पोनमुडी तिरुकोयीलूर विधानसभा सीट से विधायक है और सिगमनी कल्लाकुरुची लोकसभा सीट से सांसद हैं।

पोनमुडी जब 2007-2011के बीच राज्य मंत्री थे तो उस वक्त उनके खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में उनके खिलाफ 28करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का केस चल रहा है। प्रदेश की पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

सूत्रों की मानें तो बतौर खनन मंत्री खदानों का लाइसेंस देने में नियमों का उल्लंघन किया गया था जिसकी वजह से सरकार के खजाने को 28करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।गौर करने वाली बात है कि ईडी ने हाल ही में तमिलनाडु के परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *