केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्विटर के माध्यम से आश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी, केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्राद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”,”New Delhi,narendra Modi,Ashwini Vaishnaw,रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव, नई दिल्ली, प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी, Ashwini Vaishnaw birthday, Ashwini Vaishnaw janmdin, अश्विनी वैष्णव जन्मदिन
नई दिल्ली: केंद्रीय रेल, संचार, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का भार संभाल रहे मंत्री अश्विनी वैष्णव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जगह-जगह से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही बीजेपी के दिग्गज भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य ने वैष्णव के जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दी।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्विटर के माध्यम से आश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी, केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्राद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूँ...।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्राद्योगिकी मंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश में रेल नेटवर्क की प्रगति को गति देने और डिजिटल भारत बनाने में आपका योगदान अनुकरणीय है। ईशअवर से आपकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करता हूं।
इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnawजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री बदरी विशाल से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वैष्णव को बधाई देते हुए लिखा कि ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं भारत सरकार में मा. केन्द्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।