अभिनेता शोएब इब्राहिम के टीवी शो के सेट पर तेंदुए की एंट्री, कुत्ते को बनाया शिकार

दरअसल, ये घटना सोमवार यानी आज की है जब मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना स्टारर टीवी शो की शूटिंग चल रही थी। मौके पर 200 लोग मौजूद थे। तभी अचानक वहां तेंदुए घुस गया जिससे हड़कंप मच गया।
मुंबई: वैसे तो फिल्में और टीवी शोज अपनी कहानी में शॉकिंग ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ जंगली जानवरों ने इनके सेट पर ही तहलका मचा रखा है। अभी हाल ही में जहां काम्या पंजाबी स्टारर टीवी सीरियल नीरजा के सेट पर तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा था। वहीं अब अभिनेता शोएब इब्राहिम के सीरियल अजूनी के सेट पर भी तेंदुए के घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि सेट पर मौजूद 200 लोगों में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया।

दरअसल, ये घटना सोमवार यानी आज की है जब मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना स्टारर टीवी शो की शूटिंग चल रही थी। मौके पर 200 लोग मौजूद थे। तभी अचानक वहां तेंदुए घुस गया जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि उस वक्त उसने किसी पर हमला नहीं किया लेकिन एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।

बता दें कि अभी हाल ही में काम्या पंजाबी स्टारर शो #39;नीरजा#39; के सेट पर भी तेंदुआ घुस गया था जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इसके अलावा काम्या पंजाबी के एक अन्य टीवी सीरियल के सेट पर अजगर आ गया था। हालांकि बाद में उसे रेस्क्यू कर लिया गया था। गौरतलब है कि फिल्मसिटी का ज्यादातर हिस्सा संजय गांधी नेशनल पार्क के क्षेत्र में आता है। ऐसे में अक्सर जानवर सीरियल्स के सेट में घुस आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *