हथिनीकुंड बैराज को लेकर दिल्ली-हरियाणा सरकार आमने-सामने: केजरीवाल को हरियाणा का दो टूक जवाब

दिल्ली सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसको लेकर पत्र लिखा था। जवाब देते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के सलाहकार देवेन्द्र सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल आधारहीन और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। हथिनीकुंड बैराज को लेकर जो बातें कही जा रही है वह पूरी तरह से भ्रामक है।


Delhi Flood: दिल्ली बाढ़ को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार आमने-सामने है। हरियाणा सरकार ने केजरीवाल सरकार को दो टूक जवाब दिया है। हरियाणा सरकार का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। हथिनीकुंड एक बैराज है ना कि बांध। जिससे पानी की मात्रा का नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

दरअसल, दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यमुना उफनाई हुई है। आस-पास के इलाकों में घर, दुकान और सड़कें डूब चुकी हैं। दिल्ली सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसको लेकर पत्र लिखा था। जवाब देते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के सलाहकार देवेन्द्र सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल आधारहीन और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। हथिनीकुंड बैराज को लेकर जो बातें कही जा रही है वह पूरी तरह से भ्रामक है।

सीएम मनोहर लाल के सलाहकार देवेंद्र सिंह ने बताया कि वास्तविकता यह है कि हथिनी कुंड पर बनी संरचना एक बैराज है जो कि केवल पानी को डाइवर्ट-रेगुलेट करने के लिए है। पानी को सीमित मात्रा में केवल किसी बांध से संचालित किया जा सकता है, बैराज से नहीं। दिल्ली सरकार इसको लेकर गलत जानकारी दे रही हैं।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हथिनीकुंड बैराज से जो पानी छोड़ा जा रहा है, वह हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बारिश का है। हरियाणा प्रदेश में हुई बारिश का पानी नहीं है। बावजूद इसके हरियाणा सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है। यह पानी हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा के लिए छोड़ा जा रहा है। इसके लिए केन्द्रीय जल आयोग निर्देशित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *