पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी नेता “विजय कुमार सिंह” की दर्दनाक मौत

गंभीर रूप से घायल अवस्था में विजय कुमार सिंह को तारा नर्सिंग होम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें पीएमसीएसच भेजा गया वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत ही बताया। “,”विधानसभा मार्च, पटना लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, पटना में बीजेपी नेता की मौत,


पटना: बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। वहीं पुलिस के इस हमले में बीजेपी के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद सियासी पारा गर्माया हुआ नजर रहा है। बता दें कि प्रदर्शनकारी नेताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

दरअसल, बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने आज यानी गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। इस मार्च में विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे। विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें विजय कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की मार के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस फिर भी उनपर लाठीचार्ज करती रही।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में विजय कुमार सिंह को तारा नर्सिंग होम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें पीएमसीएसच भेजा गया वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत ही बताया। खबर ये भी सामने आ रही है कि लाठीचार्ज के दौरान बिहार पुलिस ने बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऊपर भी लाठी बरसाई। जिसमें जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *