आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इसका ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चाहती थी कि केन्द्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस उनका समर्थन करें। कांग्रेस (Congress) का समर्थन मिलने के बाद विपक्षी बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने साफ कर दिया कि वह हिस्सा होगी।
विपक्षी एकता को मिला AAP का बल…
PAC की बैठक में राघव चड्ढा का ऐलान
विपक्षी बैठक में केजरीवाल करेंगे शिरकत
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को बल मिला है। इस विपक्षी बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal)शामिल होने जा रहे हैं। आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)ने इसका ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)चाहती थी कि केन्द्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस उनका समर्थन करें। कांग्रेस (Congress)का समर्थन मिलने के बाद विपक्षी बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP)ने साफ कर दिया कि वह हिस्सा होगी।
राघव चड्ढा ने किया ऐलान
दरअसल, आप को अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक बुलाई थी। बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) ने फैसला लिया है कि बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग में आम आदमी पार्टी भी हिस्सा लेगी। जिसका आप नेता राघव चड्ढा ने बैठक के बाद ऐलान कर दिया।
अध्यादेश एक राष्ट्र विरोधी कानून- चड्ढा
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, #39;#39;बैठक में विस्तार से हर पहलू पर चर्चा हुई और बैठक के समाप्त होने के बाद मैं कहूंगा कि काला अध्यादेश एक राष्ट्र विरोधी कानून है। हर वो शख्स जो इस अध्यादेश का समर्थन करता है वो राष्ट्र विरोधी है। अरविंद केजरीवाल ने इस अध्यादेश के खिलाफ सभी दलों से समर्थन मांगा था।
उन्होंने आगे कहा कि इस अध्यादेश का टीएमसी (TMC) से लेकर आरजेडी (RJD)तक सभी ने विरोध किया था। आज कांग्रेस (Congress)पार्टी ने भी इस अध्यादेश को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। विपक्षी एकता इस अध्यादेश के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। हम भी विपक्षी एकता का हिस्सा होने जा रहे हैं।”
PAC बैठक के बाद राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान, विपक्षी एकता को मिलेगी AAP की ताकत