आतंकियों ने तीन बिहारी मजदूरों को मारी गोली, घेराबंदी कर तलाशी अभियान में जुटे जवान

घटना गुरुवार (13 जुलाई) रात की है जहां शोपियां जिले के गंगरान में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलियां बरसा दी। आतंकियों के हमले में तीन मजदूरों को गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।,शोपियां में आतंकी हमला, जम्मू कश्मीर”


शोपियां: हमेशा की तरह एक बार फिर आतंकियों ने अपनी कायराना हरकत दिखाई है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने गैर कश्मीरी-मजदूरों को अपना निशाना बनाया है। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने तीन मजदूरों को गोली मार दी जिसकी सूचना मिलने के बाद फौरन ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके में तुरंत घेराबंदी कर उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, तीनों मजदूर बिहार के निवासी हैं।

दरअसल, घटना गुरुवार (13 जुलाई) रात की है जहां शोपियां जिले के गंगरान में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलियां बरसा दी। आतंकियों के हमले में तीन मजदूरों को गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के तुरंत बाद जवानों ने इलाके में घेराबंदी कर दी और छिपे आतंकियों की तलाश में जुट गई। हालांकि अभी तक किसी आतंकी के हाथ लगने की खबर सामने नहीं आई है।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से घायल होने वाले मजदूरों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के अनमोल कुमार, हिरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार हमले करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी हाल ही में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *