Bihar Crime: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, थाने में सरेंडर कर कबूला जुर्म

मुजफ्फरपुर: अक्सर खबर आती है कि प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां शादीशुदा प्रेमिका ने अपने शादीशुदा प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या कर उसने स्वयं थाने में जाकर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को पास के ही खेत में दफना दिया। वहीं इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चिन्हित जगह से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया।

4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल, आरोपी महिला और मृतक के बीच 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच महिला ने अपने 28 वर्षीय प्रेमी प्रमोद से बीते रात एक बजे के करीब मिलने पहुंची थी। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई जिसके बाद महिला ने अपने प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसने गला दबाकर प्रमोद की हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा हैं।

महिला के हैं तीन बच्चे

आरोपी महिला की शादी साल 2013 में हुई थी जिसकेतीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, युवक की शादी 2021 में हुई थी। महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है। तो महिला का प्रेमी भी मजदूर था। महिला के पति के बाहर रहने पर दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। फिर, दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अभी तक किसी ने नहीं कराई FIR

हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। SDPO ने बताया कि महिला और उसके ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि महिला के साथ इस हत्या में किसी और का तो हाथ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *