Indian veteran premier league 2023: अब बजेगा IVPL का बिगुल, गेल, सहवाग, जयसूर्या जैसे दिग्गज फिर मचाएंगे तहलका

नई दिल्ली: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गेल, सहवाग, जयसूर्या, रैना समेत क्रिकेट के दिग्गज एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। ये सितारे अपने लंबे-लंबे छक्कों और चौको से क्रिकेट फैंस को फिर से इंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।

अब बजेगा आईवीपीएल का बिगुल

इंडियन प्रीमियर लीगके बाद अब भारत में एक और नई टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है।आईवीपीएल यानी इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की शुरूआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर एक बार फिर अपने खेल का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इन लेजेंड के साथ युवा खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दिग्गजों के साथ युवा खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

आईपीएल की तरह हीआईवीपीएल में भीनीलामी के जरिए खिलाड़ियों का चयन होगा।इस टूर्नामेंट की हर एक टीम में 30 प्रतिशत स्टार खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं 70 प्रतिशत युवा प्रतिभा को मौका दिया जाएगा। इस मंच के जरिए उन युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जिन्हें अभी तक अपनी क्रिकेट की प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिल सका है।

6 टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की शुरूआत इसी सालनंबर के महीने में होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 17 नवंबर को जबकि फाइनल मुकालबा 28 नंवबर को होगा। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।हर एक टीम में 2 विदेशी खिलाड़ी और कम से कम 5 रणजी ट्रॉफी के पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। आईवीपीएल में वीरेंद्र सहवाग,क्रिस गेल, लांस क्लूजनर, सुरेश रैना, सनथ जयसूर्या, रोज टेलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलेते हुए नजर आएंगे।

IVPL मेंये टीमें लेंगी हिस्सा

1. मुंबई लॉयन्स

2. दिल्ली वॉरियर्स

3. वीवीआईपी गाजियाबाद

4. तेलंगाना टाइगर्स

5. छत्तीसगढ़ सुल्तांस

6. राजस्थान लेजेंड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *