पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 9 के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी है। जो छात्र रेगुलर स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे बिहार बोर्ड 2025 मैट्रिक परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कूल प्रमुखों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।
पंजीकरण फॉर्म स्कूल प्रमुखों द्वारा science.biharboardonline.com पर जमा किए जाएंगे। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद छात्रों को इसे स्कूल प्रमुखों के पास जमा करना होगा। इसके बादस्कूल प्रमुख ऑफ़लाइन विवरणों को क्रॉस-चेक कर छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि यदि छात्रों को पंजीकरण फॉर्म जमा करते समय कोई कठिनाई आ रही है, तो वे बीएसईबी से 06122232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले छात्र biharboardonline.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के मांगे गए विवरण को सत्यापित करें। फिर पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर भुगतान को सत्यापित करें। इसके बाद छात्र का भरा हुआ फॉर्म सामने दिखेगा।