चंडीगढ़: देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो को कहीं बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं हरियाणा में मौसम विभाग ने 30 जून तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
हरियाणा में मॉनसून की शुरूआत
इस साल दिल्ली-एनसीआर के आस-पास इलाके में मई महीने में उतनी गर्मी नहीं पड़ी जितनी की हर बार पड़ती है। जबकि जून के महीने में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उमस भरी गर्मी ने लोगो को परेशान कर दिया है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात की उमस भरी गर्मी ने लोगो को बेचैन कर रखा है। वहीं कुछ प्रदेशों में मानसून ने दस्तक देने शुरू कर दी है। हरियाणा में लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रदेश में मॉनसून लगातारआगे बढ़ रहा है । जिस वजह से हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है।
हरियाणा में तापमान में गिरावट
हरियाणा में बीते रविवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगो को गर्मी और उमस से राहत दिला दी। तापमान में गिरावट देखी गई जिसके चलते सुहाना मौसम और ठंडी हवा ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी। मौसम विभाग के अनुसार जून के आखिरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।
हरियाणा में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा में 30 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश की संभावनाए जताई गई है।27 जून मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलेगुड़गांव, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी, सोनीपत में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। इससे पहलेसोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग के द्वारा खराब मौसम के चलतेएडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि किसान फिलहाल फसल में सिंचाई, उर्वरक या कीटनाशक का प्रयोग करना स्थगित कर दें। साथ ही कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर संग्रहित कर लें। बादल के गरजने और चमकने के दौरान बाहर ना निकलें। अगर किसी जरूरी काम सेबाहर हों तो पेड़ों के नीचे बिल्कुल भी ना जाएं। क्योंकि तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ के गिरने का खतरा बना रहता है। इस एडवाजरी मेंजलाशयों के पास न जाने की भी हिदायत दी गई है।