पुलिसकर्मी के पिता ने की बहू की हत्या, कुल्हाड़ी से काट दी बेटे की पत्नी की गर्दन

आगरा: उत्तर-प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी के पिता ने उसकी पत्नी की बड़े ही बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर को पकड़ लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

ससुर ने कुल्हाड़ी से काटी बहू की गर्दन

हर रोज देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर रूंह काप जाती है। ऐसा ही एक मामला आगरा केकिरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर से सामने आया। जहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना को देखकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका मलिकपुर गांव में ही रहती है। मंगलवार की सुबह रघुवीर ने अपनी बहू प्रियंका पर उस समय जानलेवा हमला बोल दिया, जब वो रसोई घर में खाना बना रही थी। रघुवीर ने प्रियंका की गर्दन के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से एक के बाद कई हमले किए। इस हमले में प्रियंका बुरी तरह से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बहू की हत्या के बाद नहीं भागा ससुर

अपने पुलिस बेटे की पत्नी की हत्या करने के बाद रघुवीर कहीं नहीं भागा। बल्कि वो घर के बाहर ही आराम से बैठ गया। जब इस बात का पता गांव के प्रधान को चला तो उन्होंने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी।पुलिस ने आरोपी रघुवीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ससुर ने इसलिए कर दी बहू की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि उसके घर में कलह का माहौल था। उसकी छोटी बहू प्रियंका बात-बात पर झगड़ा करती थी। 6 महीने पहले आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में साथ रहती है। सोमवार की रात को बड़ी बहू और छोटी बहू प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपी रघुवीर के अनुसार कि जब उसने दोनों बहुओं के बीच चल रहे झगड़े को रोकने का प्रयास किया तो प्रियंका ने उसे लात मार दी। जिसकी वजह से वो गिर पड़ा। रघुवीर ने पुलिस को बताया की अपनी छोटी बहू के इस व्यवहार से वो पूरी रात सो नहीं सका और सुबह उठकर कुल्हाड़ी से बहू की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *