नई दिल्ली:आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबलाअक्टूबर के दूसरे हफ्ते में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी
भारत की धरती पर इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन होना है।इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इनटीमों के बीच 46 दिन तक कुल 48 मुकाबलें खेले जाएंगे।विश्व कप केलिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर कोन्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच से होगा। इस मैच की मेजबानी दुनिया का सबसे बड़ा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा।
भारत के 12 शहर करेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी
वनडे विश्व कप के फाइनल समेत सभी 48 मैचों की मेजबानी भारत के कुल 12 स्टेडियम करेंगे।ये स्टेडियम 12 शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, धर्मशाला, हैदरबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे और गुवाहाटी हैं।
भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
वनडे वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरूआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के स्टेडियम से करेगा। भारतीय टीम के 9 लीग मैच 9 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर कोअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस दिन होगा भारत-पाक का हाईवोल्टेज मुकाबला
वर्ल्ड कप का इंतजार हर एक क्रिकेट फैंस को बेसब्री से रहता है। खासकर आईसीसी के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का अलग ही उत्साह और उमंग रहता है। दोनों टीमों के बीच दिल की हार्ट बीट को तेज कर देने वाले इस मुकाबले को दुनिया देखती है। वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को होगी।
वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
विश्व कप मेंभारत का शेड्यूल
-भारत-ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर, चेन्नई
-भारत-अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
-भारत-पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
-भारत-बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
-भारत-न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
-भारत-इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
-भारत-क्वलीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
-भारत-क्वलीफायर, 5 नवंबर, कोलकाता
-भारत- क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु