नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार कोभोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदेभारत ट्रेनों, भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
पीएम मोदी का सीएम शिवराज ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से आज सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी अड्डा भी मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।
मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। वो इस अभियान के तहत 10 लाख बूथों पर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। पीएम मोदी विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरानमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के योग, ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण, अध्यात्म, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व कल्याण के संदेश को दिया है।
पीएम मोदी का रोड शो रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमला नेहरू स्टेडियम पहुंचे गए हैं। वो यहां परबीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का भोपाल में एक रोड शो भी होने वाला था।,लेकिन बारिश के पूर्वानुमान के चलतेरोड शो को कैसिंल कर दिया गया।
पीएम मोदी ने बच्चों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले वो वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी के अंदर पहुंचे। उन्होंने रेलेवे के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से भी बात की।