Himachal Pradesh: टैकिंग के दौरान खाई में गिरे बिहार के सीनियर अधिकारी, सिर में चोट लगने से मौत

पटना:हिमाचल प्रदेश में बिहार सरकार के एक सीनियर अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। बिहार सरकार के अधिकारियों की एक टीम के साथ हिमाचल प्रदेश यात्रा पर निकले अधिकारी ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना उनके परिजनों को मिलने के बाद घर में कोहराम का माहौल है।

गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे साह

मृतक अधिकारी की पहचान जितेंद्र प्रसाद साह के रूप में हुई है जो बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे। फिलहाल उनका शव संडासृ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाया जाएगा जहां से उन्हें हवाई जहाज के माध्यम से पटना पहुंचाया जाएगा।

ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरे अधिकारी

बता दें कि मृतक अधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह बिहार सरकार के अधिकारियों की एक टीम के साथ हिमाचल यात्रा पर निकले थे। इस दौरान उनके साथ लगभग आधा दर्जन अधिकारी शामिल थे। इसी कड़ी हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकट ट्रैकिंग करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया जिससे वो खाई में जा गिरे। खाई में गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

NDRF ने निकाला शव

वहीं उनके शव को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल(NDRF) द्वारा निकाला गया जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए संडासृ अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शरीक थे। इन 5 सदस्यों में गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश टीम में शामिल थे।

सुनील कुमार तिवारी ने किया शोक व्यक्त

जितेंद्र कुमार साह की आकस्मिक मौत की खबर मिलने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें मोक्ष मिले और सर्व शक्तिमान ईश्वर परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत जितेंद्र शाह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *