सरफराज को इंडियन जर्सी का इंतजार, BCCI के अधिकारी ने बताया ये है सेलेक्ट ना होने की वजह

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर सरफराज अहमद को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। सरफराज को टीम में चयनित ना किए जाने परसुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए हैं। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सरफराज के टीम में सेलेक्ट ना होने की वजह बताई है।

सरफराज को फिर नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम अपने अगले मिशन में लग गई है। टीम इंडिया जुलाई महीने में वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। यहां भारत और विंडीज के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा की छुट्टी हो गई है तो वहीं वनडे फॉर्मेट के लिए संजू समैसन और यशस्वी जायसवाल समेत कई युवा चेहरों को मौका दिया गया। लेकिन घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरफराज अहमद को इस बार भी नजरअंदाज कर दिया गया है।

सरफराज को ना खिलाने परगावस्कर ने उठाए सवाल

इंडियन प्रीमियर लीग और डब्लूटीसी के फाइनल के बाद कई भारतीय क्रिकेटर इस उम्मीद में थे कि अगली सीरीज में उनका चयन जरूर होगा। टेस्ट, वनडे, और टी20 फॉर्मेट के लिएऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को मौका भी दिया गया। यह सभी युवा चेहरे वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ मौजूद होंगे। लेकिन एक खिलाड़ी जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी अच्छी बल्लेबाजी से भारतीय टीम के दरवाजे खटखटा रहा है उसे इस बार भी निराशा हाथ लगी। सरफराज अहमद को इस बार भी टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला। उन्हें टीम में शामिल नहीं किए जाने पर पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़े सवाल उठाए हैं।

टीम में शामिल होने के लिए अब क्या करना चाहिए ?

सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को टीम में शामिल ना किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंनेकहा कि सरफराज खान पिछले 3 रणजी सीजन से लगभग 100 के औसत से रन बना रहे हैं। अब उन्हें टीम में शामिल होने के लिए और क्या करना चाहिए? भले ही वह प्लेइंग 11 का हिस्सा ना बन सके लेकिन आपको उन्हें टीम में शामिल जरूर करना चाहिए।गावस्कर ने आगे कहा कि आपको उसके प्रदर्शन को श्रेय देना जरूरी है। नहीं तो रणजी ट्रॉफी खिलाना बंद कर देना चाहिए। कहें, इसका कोई फायदा नहीं है, आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और सोचते हैं कि आप लाल गेंद के खेल के लिए भी काफी अच्छे हैं।

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताई वजह

वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सरफाज खान को टीम में ना शामिल किए जाने की वजह बताई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अधिकारी का कहना है कि,फिटनेस सरफराज के चयन न होने का एकमात्र कारण नहीं है। मैदान के अंदर और बाहर उनका आचरण बिल्कुल भी शीर्ष स्तर का नहीं रहा है। अधिकारी ने कहा कि कुछ बातें कही गईं, कुछ इशारे किए गए और कुछ घटनाओं पर ध्यान दिया गया है। थोड़ा और अधिक अनुशासित रवैया ही उनके लिए अच्छा होगा। उम्मीद है कि सरफराज अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ मिलकर उन पहलुओं पर काम करेंगे।

इस साल रणजी में सरफराज का प्रदर्शन

सरफराज अहमद ने इस साल रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इससीजन की 9 पारियों में 556 रन बनाए। जिसमें उन्होंने3 शानदार शतक भी जड़े।इस दौरान सरफराज की बल्लेबाजी औसत 92.66 और स्ट्राइक रेट72.49 कीरही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *