Haryana: अभय चौटाला की खुली चेतावनी…’उल्टा लटका दूंगा, दोनों हाथों से लूटा जा रहा प्रदेश’

Haryana: इनेलोकी परिवर्तन यात्रा सोमवार को फतेहाबाद पहुंची। शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने सीएम मनोहर लाल को आड़े हाथों लिया। अभय चौटाला का कहना है कि सीएम रोज कहते हैं भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन साढ़े आठ सालों में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया गया।

हरियाणा का नाम पूरे देश में भ्रष्टाचार को लेकर बदनाम हो चुका है। प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। प्रोपर्टी आईडी के नाम पर इतनी बड़ी लूट की जा रही है कि इसका अंदाजा लगा पाना ही बहुत मुश्किल है। इनेलो नेता ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को ठगबंधन बताया। उन्होंने कहा दोनों पार्टियों के नेता प्रदेश को लूटने में व्यस्त है। पहले प्रदेश में हुड्डा ने लूट मचाई और अब जेजेपी-बीजेपी प्रदेश को लूट रही है।

मीडिया के सामने अभय चौटाला ने एक शख्स को पेश किया और कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने इस शख्स से काम के बदले में रिश्वत ली है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने ग्रीन पार्क में प्लाट लिया था, जिसकी टेंपरेरी प्रोपर्टी आईडी बनवाने के नाम पर नगर परिषद के एक अधिकारी ने उससे 45हजार रुपए लिए थे।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि इस मामले को लेकर वे खुली चेतावनी देते हैं कि शाम तक इस शख्स के रूपए वापस नहीं लौटाए गए तो भ्रष्ट अधिकारी को वह उल्टा लटका दूंगा। साथ ही पर्चा दर्ज कराऊंगा। गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *