सीएम योगी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से फूंका चुनावी बिगुल, वाराणसी में बोले 9 साल बेमिसाल

वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका।

डबल इंजन की सरकार का नारा दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहलेकाशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए। साथ ही भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी ने जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंनेजन-जन खुशहाल, विकास अपार, डबल इंजन की सरकार का नारा दिया।

सीएम योगी ने फूंका चुनावी बिगुल

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यूपी की 80 लोकसभा सीट लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी माहौल बनाने में लग गईं हैं। बीजेपी ने मिशन को लेकर ताल ठोकना शुरू कर दिया है। आज सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सियासी रण का बिगुल फूंक दिया।सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि 9 साल बेमिसाल रहे हैं, पिछले 9 साल में नए मानक पीएम मोदी ने गढ़े हैं।

दुनिया भारत को संकटमोचक के रूप में देखती है-सीएम योगी

इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अमेरिका में जो स्वागत हुआ हैवो 140 करोड़ भारतीयों को दुनिया के गौरवशाली होने का अवसर प्राप्त हुआ। पीएम मोदी को स्रर्वोच्य नागरिक अवार्ड से सम्मनित किया गया और भारत को दुनिया संकटमोचक के रूप में देखती है।

काशी में लोगों को जाम से मिली निजात-सीएम योगी

सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के दौरानसरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र बांटे। इसके साथ ही काशीके विकास के बारे में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि वाराणसी में रेल सड़क मार्ग में सुगम हुआ है। लोगो को जाम से निजात मिली है। साथ ही फॉर लेन और सिक्स लेन से वाराणसी को जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *