मुंबई: सैफ अली खान, प्रभास और कृति सैनन स्टारर रामायरण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष की चर्चा हर तरफ चल रही है। फिल्म के डायलॉग और वीएफक्स पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फिल्म पररामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का यादगार किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने नाराजगी जताई है। वहीं फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने सुरक्षा की मांग की है।
आदिपुरुष से बहुत उम्मीद थी- लक्ष्मण
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म भारत समेत कई देशों के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई। पहले टीजर के लॉचिंग के बाद अबआदिपुरुष रिलीज के वक्त से ही विवादों में घिर गई है। कोई इस फिल्म की प्रशंसा कर रहा है तो कोई फिल्म की आलोचना कर रहा है। इस फिल्म की तुलनारामानंद सागर की रामायण से की जा रही है। कहा जा रहा है किरामायण में जो किरदार निभाए गए थे वो बिल्कुल अलग थें। वहीं आदिपुरुष में बोले गए डायलॉग सही नहीं हैं।रामायण के लक्ष्मणनेकहा आदिपुरुष से बहुत उम्मीद थी पर…
आदिपुरुष की भाषा शर्मनाक- सुनील लहरी
आदिपुरुषके कई सीन्स और डायलॉग पर विवाद छिड़ा हुआ है। नेपाल में फिल्म को बैन किया जा चुका है। कई दूसरे देशों में भी इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। भारत में भी कुछ लोग फिल्म पर पाबंदी लगाने की बात कर रहे हैं।रामायण के लक्ष्मण यानि सुनील लाहरी ने आदिपुरुष फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताई है।सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा आदिपुरुष रामायण को ध्यान में रखकर बनाई गई है, अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा किमुझेबहुत उम्मीद थी इस फिल्म से कुछ अलग और बहुत हटके रामायण का वर्जन देखने को मिले। लेकिन घोर निराशा हुई।
हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए
रामायण के लक्ष्मण ने आदिपुरुष के डायलॉग पर भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा किडायलॉग्स भी बहुत बेकार हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि हनुमान जी इस तरह के डायलॉग बोलेंगे? तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का…या मेघनाद बोलेगा कि अबे चल निकल ले। क्या रावण पुष्पक विमान के बदले एक चमगादड़ पर बैठकर आएगा? मुझे माफ करना। पर मैंने कभी इस कद के फिल्ममेकर से इस तरह की चीजों की उम्मीद नहीं की। हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। यह देशवासियों के, ऑडियंस के इमोशंस के साथ खेल है। आपको इसके लिए सॉरी फील करना चाहिए।
राइटर मनोज मुंतशिर ने मांगी सुरक्षा
आदिपुरुष पर जारी बवाल के बीच फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। फिल्म में इस्तमाल हुए डायलॉग के परबताया जा रहा है कि मनोज मुंतशिर ने खुद के खतरे की आशंका जताई है।