Haryana: हरियाणा कांग्रेस ने जेजेपी-बीजेपी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान चौधरी ने कहा कि जेजेपी बीजेपी से अपना समर्थन किसी कीमत पर वापस नहीं ले सकती हैं। इस सरकार के कार्यकाल में जितने घोटाले हुए वह सभी विभाग डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अधीन है। बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला के काले कारनामों की एक लिस्ट भी बनाई है। समर्थन वापस होने के बाद दुष्यंत चौटाला के कारनामों की जांच शुरू हो जाएगी।
दुष्यंत के विभागों में हुआ घोटाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में खान घोटाला, रजिस्ट्री घोटालाऔरशराब घोटाला हुआ है। यह सभी विभाग दुष्यंत चौटाला के पास हैं। दुष्यंत चौटाला सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैऔर वह अपना सपोर्ट वापस नहीं ले सकते। बीजेपी इन्हें बख्शेगी नहीं, उनके पास पूरी फाइल तैयार है।
ऐतिहासिक हुई राहुल की रैली
चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि पानीपत में हुई राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक हुई। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम प्रदेश के कई जिलों में हुआ। जिसमें जनता ने अपनी समस्या रखी है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। गठबंधन की सरकार सिंगल डिजिट में सिमट जाएगी।
बीजेपी ने पहले अकाली दल इनेलो को खत्म किया और जेजेपी को खत्म करने जा रही है। बीजेपी के साथ जिन पार्टियों ने गठबंधन किया उन्हें खत्म करने की कोशिश की गई। प्रदेश में बीजेपी को समर्थन देना मजबूरी बन गया है। इस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब जनता आगामी चुनाव में बदलाव देखना चाहती है।