-श्रुति मेहरोत्रा
दिल्ली: आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पैट्रोल और डीजल के दाम को अपड़ेट किया है। आपको बता दें कि पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता का रुख कायम रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। हालांकी मुंबई में पेट्रोल की कीमत वर्तमान में 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
अलग-अलग शहरों कि फ्यूल रेट लिस्ट
सिटी पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.66 94.26
नोएडा 96.65 89.82
बेंगलुरु 101.94 87.89
हर सुबह 6 बजे तेल की कंपनियां (ओएमसी) बाजार के लेटेस्ट कीमतों को अपडेट करती हैं। सरकार के हाथों में कीमतों पर नियंत्रण करना नहीं है और यह (ओएमसी) की जिम्मेदारी है कि वे आवश्यक समायोजन करें।
उत्पात शुल्क केंद्र के हाथ
केंद्र सरकार ही कीमतों को नियंत्रित करती है जैसे उत्पाद शुल्क, आधार मूल्य और कैप कीमत यह सब केंद्र सरकार के हाथ में है।
यह होती है इसमें कर की निति
आवकारी कर को एकत्रित करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है जबकी वैल्यू एडेड टैक्स को राज्य सरकार लगाती है। जिसमें पैट्रोल आदी के दाम भी शामिल होते हैं।