नई दिल्ली: वेब सीरीज स्कैम 1992के तीन साल बाद निर्देशक हंसल मेहता स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरीलेकर दर्शकों के बीच आए हैं। अभिनेता प्रतीक गांधी अभिनीत वेब सीरीज स्कैम 2003 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसका खुलासा सोनी लिव ने किया है। इंस्टाग्राम पर एक टाइटल मोशन पोस्टर वीडियो साझा करते हुए सोनी लिव ने स्कैम 2003 की रिलीज की तारीख का खुलासा किया।
2 सितंबर को रिलीज होगी सीरीज
अभिनेता प्रतीक गांधी अभिनीत वेब सीरीज स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरीकी रिलीज डेट का खुलासा करते हुए सोनी लिव ने कैप्सन में लिखा कि द तेलगी स्टोरी, हंसल मेहता की 2020 की हिट स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी की अनुवर्ती है। इसके साथ ही इंट्राग्राम पर सोनी लिव ने लिखा कि स्कैम 2023: द तेलगी स्टोरी 2 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। बता दें कि इस वेब सीरीज की रिलीज डेट आते ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई।
अब्दुल करीम तेलगी की है कहानी
बता दें कि निर्देशक हंसल मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज स्कैम 1992एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई। वहीं स्कैम 2003, 2003 के तेलगी स्कैम पर आधारित है जिसमेंनकली स्टांप पेपर छापने वाले दोषी अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी। तेलगी की ऐसी कहानी जिसके कारण कई राज्यों में फैले घोटाले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। वेब सीरीज को पत्रकार संजय सिंह द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक रिपोर्टर की डायरी से रूपांतरित किया गया है।