सिरसा:पंजाबमेंगुरदासपुर की दाना मंडी में रैली को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सिरसा पहुंचे। यहां गौरवशाली भारत रैली में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिपल्ब देवऔरप्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई नेता रैली में मौजूद रहे। वहीं रैली को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की। इसके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) को आड़े हाथों लिया।
गेहूं और धान की खरीद के मुद्दे पर हुड्डा को चैलेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज करता हूं कि वे हिसाब लेकर आएं कि सबसे ज्यादा गेहूं-धान किसने खरीदा। सबसे ज्यादा मोदी सरकार ने खरीदा है। पूर्व सरकार पर वार करते हुए शाह ने कहा कि नौ साल पहले सैनिकों का सिर काटकर दुश्मन खुलेआम ले जाते थे। लेकिन सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कुछ भी नहीं बोलते थे। जब मोदी सरकार आई तब पीएम मोदी के निर्देश पर सेना ने महज 10 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक कर उन आतंकियों और आतंकिस्तान को करारा जवाब दिया।
इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि हुड्डा सरकार थ्री डी सरकार थी। दरबारी की सरकार, दामाद की सरकार और डीलरों की सरकार। लेकिनमनोहर सरकार ने तीनों को समाप्त किया। पहले सीएम रोहतक के अलावा किसी की चिंता नहीं करता था। मनोहर लाल ने मोदी की योजनाओं को पूरे तरीके से लागू कराया है।बता दें कि इस दौरान मंच पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद रहे।