नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन में हर रोज एक नया मोड़ आ रहा है। साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान के सनसनीखेज आरोपों पर अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट और बीजेपी नेता तीर्थ राणाने पलटवार किया है।
देश के पहलवानों के साथ थे- तीर्थ राणा
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में अब एक नई बात सामने आई है। शनिवार को साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि बीजेपी के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा और रेसलर बबीता फोगाट ने उन्हें धरना देने के लिए कहा था। उन्होंने ही आंदोलन की मंजूरी दिलवाई गई थी। साक्षी मलिक के इस आरोप का बीजेपी नेता तीर्थ राणा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वो देश के पहलवानों के साथ थे, इसलिए उनकी मदद की थी।
बबीता ने किया साक्षी पर पलटवार
साक्षी मलिक के वीडियो पर बबीताफोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा, बात ऐसी ना कहो दोस्त की कह के फिर छिपानी पड़ जाए। मुझे कल बड़ा दुःख भी हुआ और हंसी भी आई जब मैं अपनी छोटी बहन और उनके पतिदेव का वीडियो देख रही थी, सबसे पहले तो मैं ये स्पष्ट कर दूं कि जो अनुमति का कागज छोटी बहन दिखा रही थी उस पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर या मेरी सहमति का कोई प्रमाण नहीं है और ना ही दूर-दूर तक इससे मेरा कोई लेना देना है।
हमारे बीच एकता की कमी-साक्षी
इस वीडियो में साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत ने कहा कि, वे अब समाज के सामने सच्चाई रखना चाहते हैं। मारे बीच (पहलवान) एकता की बहुत कमी थी, इसलिए लंबे समय तक बात नहीं रख पाए। एक-एक आदमी आवाज नहीं उठा सकता था। कुश्ती में आने वाले सभी खिलाड़ी बेहद गरीब परिवार से होते हैं। उनमें हिम्मत नहीं होती हैइतनी बड़ी व्यवस्था और पावरफुल शख्स के बारे में आवाज उठा सकें।
The Truth.#WrestlersProtest pic.twitter.com/eWHRpOSwD9
Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 17, 2023