मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थिएटर में रिलीज होने के 2 महीने बाद अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने के लिए तैयार है। इस फिल्म मेंसलमान खान के अलावापूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और भूमिका चावला जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक ने भी कैमियो किया है।
बॉक्स ऑफिस पर110 करोड़ का कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।
Zee5 पर रिलीज होगी फिल्म
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान फिल्मकोसिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉस नहीं मिला था।ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं कर सकी। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है।
Watch action, drama aur romance se packed #KisiKaBhaiKisiKiJaan, World Digital Premiere on 23rd June only on @ZEE5India #BhaijaanOnZEE5 @hegdepooja @VenkyMama @farhad_samji @IamJagguBhai @bhumikachawlat @boxervijender #AbhimanyuSingh @TheRaghav_Juyal @jassiegill @siddnigam_off… pic.twitter.com/0MVqSdoCla
Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 16, 2023
यह है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी चार भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें सलमान खान और उनके भाई अनाथ होते हैं। वो अपनी भाईयों की परवरिश करने के लिए भाईयों से शादी नहीं करना चाहते हैं। इसी बीच कहानी में एक ट्विस्ट आता है, जब मोहल्ले में एक नई लड़की आती और भाईजान का दिल भी उस पर आ जाता है। फिर ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है।