नई दिल्ली: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो सिर्फ 3 दिन में रिलीज होने वाली है। विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि आदिपुरुष के लिए 11 जून से ही भारत में एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। जो कि अब तक 5 करोड़ तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर ये अंदाजा लगाय जा रहा है कि फिल्म अपनी ओपनिंग के दिन करीब 100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।
ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुषके लिए भारत में 11 जून से एडवांस बुकिंग का विंडो खोला गया। महज दो दिनों में इस फिल्म के लिए लगभग 1.50 लाख टिकट की खरीददारी हुई है। यानी शुरुआती एडवांस बुकिंग में फिल्म ने पांच करोड़ रुपये के कमाई की है। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है।इसके साथ ही फिल्म के गानों को भी भरपूर प्यार मिल रहा है।
वहीं, यह फिल्म विदेशों में भी जलवा बिखेरने में पीछे नहीं है। विदेशों में एक सप्ताह पहले ही 8 अलग-अलग लोकेशंस पर एडवांस बुकिंग शुरु कर दिया गया था। जिसमें फिल्म ने 16 हजार डॉलर की कमाई कर ली है। विदेशों में एडवांस बुकिंग का क्रेज देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ये फिल्म ओपनिंग के साथ ही दमदार कमाई कर सकती है।
ज्ञात हो कि अभिनेता प्रभास, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुषआज से ठीक एक हफ्ते बाद 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें जहां प्रभास भगवान श्री राम का और कृति माता सिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।