पीली धातु के दाम में गिरावट से जनता को राहत, यह होंगी किमतें

नई दिल्ली: बड़ी खबर व्यापार जगत से सामने आ रही है। आज लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। खबर है कि सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड की कीमतें अब 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गई हैं।

यह बताया जा रहा है कारण

पिछले महीने मजबूत मांग के बाद पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सोने में कुछ मजबूत खरीदारी देखने को मिली थी। पिछले महीने की शुरुआत में सोने का भाव 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अब मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण पीली धातु में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट आई है।

यह बोले बिशेषज्ञय

रिद्दीसिद्धि बुलियंस के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि 13 जून को अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सोने की कीमतें लगभग 60,000 रुपये पर हैं। उन्होंने कहा कि कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि लगातार 10 बार बढ़ोतरी के बाद क्या फेड जून की बैठक में ब्याज दर को रोकेगा या अपने आक्रमक रवैये को बरकरार रखेगा।

फिर बढ़ सकते हैं दाम

राहुल कलंतरी ने कहा कि यूएस फेड की आगामी बैठक के परिणाम सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। बैठक के बाद ही गोल्ड की कीमतों को लेकर तस्वीर साफ होगी। कलंतरी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स 104.50 के स्तर को बनाए रखने में सक्षम नहीं है, जो सोने की चाल के लिए एक बड़ा ट्रिगर है। अमेरिकी मुद्रास्फीति और अमेरिकी बेरोजगारी संख्या फेड द्वारा ब्याज दर रोकने की तरफ ले जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *